Mumbai Weather Update: मुंबई में आज होगी हल्की बारिश, दिन भर आसमान में छाए रहेंगे बादल

Mumbai Rain: मुंबई में पिछले की दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज (3 जुलाई 2024) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि आज करीब 4.20 मीटर की ऊँचाई का ज्वार (high tide) आने की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 11:18 AM
Mumbai Rain: मुंबई में पिछले 24 घंटे में आज (3 जुलाई 2024) सुबह 8 बजे तक 0.38 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

देश की आर्थिक राजधानू मुंबई में आज (3 जुलाई 2024) हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से मुंबई में भारी बारिश जारी थी। जिससे मुंबईकरों के हाल बेहाल थे। मुंबई की सड़कें पानी से लबालब भर गईं थी। लोकल ट्रेनों की रफ्तार में कमी आई थी। मौसम विभाग (Indian Meteorological Department -IMD) का कहना है कि शहर में आज दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मुंबई और इसके उपनगीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

मुंबई शहर का औसत तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं आज मुंबई में 16.7 किमी/घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलने का अनुमान है। सूर्योदय सुबह 6:05 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:20 बजे होने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में मुंबई में मौसम का हाल


मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि मुंबई में आने वाले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। शहर और इसके उपनगरीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। गुरुवार और शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यह तापमान शनिवार से सोमवार तक 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के बाद इस हफ्ते शहर में मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मुंबई में हाई टाइड

बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation - BMC) ने कहा कि आज मुंबई में हाई टाइड आएगा। इस दौरान लहरों की ऊंचाई करीब 4.20 मीटर रह सकती हैं। वहीं रात 9.56 बजे भी हाई टाइड आएगी। मुंबई में पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक .38 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी मुंबई में 0.38 मिमी और पश्चिमी मुंबई में 0.45 मिमी बारिश हुई।

मुंबई का AQI संतोषजनक

मुंबई की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 67 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच के AQI मान अच्छे माना जाता है। जबकि 50 से 100 के बीच के संतोषजनक माना जाता है। 100 से 200 के बीच के रीडिंग को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है, जिसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गुजरात में रेड अलर्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।