गर्लफ्रेंड के साथ रोड पर चाय पी रहा था युवक, अचानक पहुंचे पत्नी और बेटे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दहल गया लोगों का दिल

कोलकाता के बिजी रोड पर एक शख्स गुरुवार रात में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चाय पी रहा था। तभी वहां अचानक पत्नी और नाबालिग बेटा पहुंच गए। युवक के पत्नी और नाबालिग बेटे ने फिर जो कदम उठाया उससे पूरा इलाका कांप गया

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 10:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गर्लफ्रेंड के साथ रोड पर चाय पी रहा था युवक पर हुआ हमला

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार रात एक ऐसी घटना घटी है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाएगा। कोलकाता में बिजी रोड पर एक प्रेमी जोड़ा चाय पी रहा था, तभी उनपर जानलेवा हमला हुआ और प्रेमी युगल में से युवती की हत्या कर दी गई। यह नृशंस हत्या कोलकाता के ईएम बाईपास के मेट्रोपॉलिटन इलाके में हुई। बता दें कि हमले के दौरान युवती ने जान बचाकर भागने की कोशिश की। साथ ही वह आसपास के लोगों से मदद के लिए चिल्लाने भी लेकिन, खूनी दरिंदों ने उसकी एक भी ना सुनी और युवती को मौत के घाट उतार दिया।बता दें कि मृतक युवती नाबालिग है।

अचानक हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात इलाके के एक रेस्टोरेंट के सामने अचानक एक नाबालिग लड़के ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। दोनों बाईपास किनारे एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे और इसी दौरान तीन लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला ने जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन तब तक तीनों आरोपियों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। तभी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब महिला को लहूलुहान हालत में देखा तो वे उसे कोलकाता के एनआरएस अस्पताल ले गए। लेकिन हमले में बुरी तरह घायल युवती ने आज सुबह दम तोड़ दिया।


पुलिस ने बताई ये कहानी

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, ये घटना कोलकाता के पूर्वी इलाके में घटी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान करीब 20 साल की राफिया सैक्विल के रूप में हुई। गुरुवार को, राफिया जब फारूक के साथ थी तो उसी दौरान जानलेवा हमला किया गया। फारूक एक कार रेंटल कंपनी से जुड़ा हुआ है। गुरुवार की रात वह राफिया के साथ कार से बाईपास पर गया। उनकी पत्नी और बेटा दूसरी कार में उनके पीछे आये। आरोपी फारूक का जीपीएस लोकेशन देखकर उसके फोन तक पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आगे कहा कि वे नारकेलडांगा इलाके के राजा रामनारायण स्ट्रीट की रहने वाली महिला और आरोपी नाबालिग के पिता मोहम्मद फारुख अंसारी के परिवार को दोनों के बीच अवैध संबंधों का शक था। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।