National Unity Day 2022: भारत के 'लौह पुरुष' (Iron Man of India) सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रमुख हस्तियों में से एक माना जाता है। आज 31 अक्टूबर को भारत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती मना रहा है। हिन्दुस्तान को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी के चलते वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस ( National Unity Day ) के तौर पर मनाया जाता है।
