चांद पर आया भूकंप! चंद्रयान-3 ने भेजी तस्वीर, ISRO ने कहा- इस प्राकृतिक घटना की कर रहे हैं जांच

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर भूकंप (Earthquake) जैसा कुछ महसूस किया। ये घटना चंद्रमा पर भूकंप की संभावना का संकेत देती है, लेकिन इसकी सटीक प्रकृति की अभी जांच चल रही है। एक और इन-सीटू ऑब्जर्वेशन के निष्कर्षों की घोषणा करते हुए, ISRO ने कहा कि लूनर सिस्मिक एक्टिविटी (ILSA) पेलोड ने एक घटना को रिकॉर्ड किया, जो प्राकृतिक लग रही है

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 9:30 PM
चांद पर आया भूकंप! चंद्रयान-3 ने भेजी तस्वीर (PHOTO-ISRO)

भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा मून मिशन - चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) - चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर है। इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को कहा कि अंतरिक्ष यान ने एक बेहद ही चौंकाने वाली 'प्राकृतिक' घटना कैद की। Chan।

X पर ISRO ने कहा, “चंद्रयान -3 मिशन: इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोग - चंद्रयान 3 लैंडर पर लूनर सिस्मिक एक्टिविटी (ILSA) पेलोड ने रोवर और दूसरे पेलोड की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया है। ILSA चांद पर पहला माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (MEMS) टेक्नोलॉजी बेस्ड डिवाइस है।"


ISRO ने कहा, "इसके अतिरिक्त, इसने 26 अगस्त, 2023 को एक प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। इस घटना के स्रोत की जांच की जा रही है।"

चंद्रयान-3 मिशन के मकसद पूरे

ऐसा तब हुआ, जब ISRO ने कहा कि चंद्रयान-3 के दो या तीन मिशन सफल रहे। पहले 2 मिशन - चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना, और चंद्रमा पर रोवर मूवमेंट- सफल रहे हैं। जबकि तीसरा मिशन, जो चांद पर साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट करने का था, वो अब भी चल रहा है।

इस मिशन के साथ ही भारत चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला चौथा देश और उसके साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया था।

चंद्रयान-3 ने भेजा नया वीडियो

ISRO ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "चंदामामा के घर पर चंचलता के साथ अठखेलियां करता एक बच्चा।" ये वीडियो लैंडर के इमेज कैमरा से लिया गया था, जिसमें प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पर अपना सेफ रूट खोजते हुए दिखाया गया था।

इससे पहले, इसरो ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर पर लगे एक और उपकरण ने एक दूसरी तकनीक के जरिए चंद्रमा पर सल्फर (S) की मौजूदगी की पुष्टि की है।

कुछ दिन पहले ISRO टीम ने चंद्रमा पर एक बड़े गड्ढे का पता लगाने के बाद अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रज्ञान रोवर को फिर से रास्ता तय करने की कमांड दी गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।