Health Insurance: मंथली EMI पर ये कंपनी दे रही 1 करोड़ तक का स्वास्थ्य बीमा, जानिए पूरा प्रोसेस

Health Insurance पॉलिसी को कम से कम ₹240 प्रति माह से शुरू होने वाली EMI पर खरीदा जा सकता है

अपडेटेड Jun 18, 2021 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement

नवी जनरल इंश्योरेंस (Navi General Insurance) ने ग्राहकों के लिए सालाना प्रीमियम का अग्रिम भुगतान करने के बजाय महीने के सब्सक्रिप्शन (EMI) के जरिए स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) लेने का ऑप्शन ऑफर किया है। हेल्थ इंश्योरेंस के लिए मंथली EMI का नवी का ऑप्शन इसे और ज्यादा किफायती बना देगा। इससे ग्राहकों के एक बड़े समूह के लिए स्वास्थ्य बीमा लेना थोड़ा आसान हो जाएगा।

14 जून को जारी नवी जनरल इंश्योरेंस प्रेस रिलीज के अनुसार, पॉलिसी को कम से कम ₹240 प्रति माह से शुरू होने वाली EMI पर खरीदा जा सकता है। नवी हेल्थ व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस प्रोवाइड करता है, जिसमें मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने सहित 20 से ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स शामिल हैं।

इसके अलावा इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च, Covid-19 अस्पताल में भर्ती, सिविल अस्पताल में भर्ती, 393 डे-केयर प्रक्रियाएं, रोड एम्बुलेंस कवर, वेक्टर बॉर्न डिजीज कवर और वैकल्पिक गंभीर बीमारी, मैटरनिटी और न्यू बॉर्न बेबी कवर भी शामिल होता है।

बिना किसी एजेंट और पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस के साथ, ग्राहक नवी हेल्थ ऐप के जरिए 2 मिनट के भीतर हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको तुरंत ऐप पर पॉलिसी जारी कर दी जाती है।

रिलीज के अनुसार, Navi व्यक्तियों और परिवारों के लिए ₹2 लाख से ₹1 करोड़ तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता है। नवी हेल्थ ऐप को आप Google Play स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

नवी जनरल इंश्योरेंस के MD और CEO और रामचंद्र पंडित, "बढ़ती चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल लागत के साथ, स्वास्थ्य बीमा खरीदने के लिए नवी का सब्सक्रिप्शन बेस्ड ऑप्शन इस महत्वपूर्ण बीमा कवर को कई ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती और आसान बनाने में मदद करेगा।"


नवी एक बहुत ही आसान क्लेम प्रोसेस भी देता है, जिसमें कैशलेस क्लेम 20 मिनट के भीतर अप्रूव हो जाते हैं। रिलीज के अनुसार, कंपनी के पास इंडस्ट्री का सबस ज्यादा 97.3% क्लेम सेटलमेंट रेश्यू और भारत में 400 से ज्यादा जगहों पर 10,000 से ज्यादा कैशलेस अस्पतालों का नेटवर्क है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।