Get App

शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, 33 साल पुराने मामले में काटनी पड़ी थी सजा

शनिवार यानी 1 अप्रैल 2023 को नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से बाहर आ सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए एक ट्वीट के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने उनकी कल जेल से रिहाई की पुष्टि की है। नवजोत सिंह सिद्धू के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में यह लिखा गया था कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा। हालांकि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू को 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा किया जाना था, पर अब नवजोत 1 अप्रैल 2023 को जेल से बाहर आएंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 2:36 PM
शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, 33 साल पुराने मामले में काटनी पड़ी थी सजा
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इस शनिवार को पटियाला जेल से रिहा हो सकते हैं

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इस शनिवार को पटियाला जेल से रिहा हो सकते हैं। नवजोत एक रोड रेज के मामले में एक साल का सश्रम कारावास काट रहे हैं और उनकी इस सजा की अवधि पूरी होने के करीब है। ऐसे में इस शनिवार यानी 1 अप्रैल 2023 को नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से बाहर आ सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए एक ट्वीट के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने उनकी कल जेल से रिहाई की पुष्टि की है।

शनिवार को जेल से रिहा होंगे सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में यह लिखा गया था कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा। (जैसा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है)। हालांकि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू को 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा किया जाना था, पर अब नवजोत 1 अप्रैल 2023 को जेल से बाहर आएंगे।

अतीक अहमद की अब पहचान होगी कैदी नंबर 'D17052', पहननी होगी जेल की वर्दी, दोषियों वाले सेल में किया जाएगा शिफ्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया था सिद्धू को दोषी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें