New Year’s Eve: 2021 को अलविदा कहने के लिए तैयार गूगल, ऐसा है साल का आखिरी Google Doodle

30 दिसंबर को 12 बजते ही Doodle दुनियाभर में Google के होमपेज पर लाइव हो गया, जो साल के आखिरी दिन को दर्शाता है

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 10:26 AM

New Year's Eve 2021: साल 2021 का आज यानी 31 दिसंबर को आखिरी दिन है। गूगल (Google) ने आज नए साल की पूर्व संध्या पर अगले साल यानी 2022 की तैयारी के लिए एक फेस्टिव डूडल बनाया है। 31 दिसंबर के गूगल डूडल में ढेर सारी कैंडी, कंफेट्टी और जैकलाइट हैं। गुरुवार 30 दिसंबर को 12 बजते ही डूडल दुनियाभर में Google के होमपेज पर लाइव हो गया, जो साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को दर्शाता है।

Google के इस खास डूडल पर एक बड़ा कैंडी दिखाया गया है, जिसके ऊपर बड़े अक्षरों में 2021 लिखा है। यह कैंडी नए साल 2022 को स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की आधी रात को 12 बजते ही पॉप होने के लिए तैयार है। साथ ही इस डूडल में जैकलाइट्स Google के बाकी शब्दों को सजाया गया है।

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलार ने फाराडियोन में अधिग्रहित किए 100% स्टेक, जानिए पूरी डिटेल


Doodle में जैकलाइट्स के साथ रंगीन ढंग से सजाए जाने के लिए 'Google' शब्द के बाकी लेटर भी सजावट में जुड़े हैं। इसके अलावा, डूडल के जश्न के मूड में दिखने के लिए कुछ अतिरिक्त नए साल की कंफेद्दी भी है।

हालांकि इस बार गूगल डूडल ज्यादा डिस्क्रिप्शन के साथ दस्तक देने के बजाय सर्च इंजन नए साल की शुरुआत करने के लिए डूडल के स्पष्ट और सीधे डिजाइन के साथ आया है। गूगल ने अपने डूडल के साथ लिखा है "That's a wrap for 2021– Happy New Year's Eve!"

बता दें कि साल 2021 भी कोरोना के भय में बीत गया। 2021 खत्म होने वाला ही था कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) ने दस्तक दे दी। ओमीक्रोन की वजह से पूरी दुनिया में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है, जिसके चलते इस साल भी नए साल के जश्न मनाने पर रोक लगा दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।