Get App

दाऊद इब्राहिम पर NIA ने रखा 25 लाख रुपए का इनाम, जारी किया नया फोटो, जानें और कितने केस में आरोपी है अंडरवर्ल्ड डॉन

एजेंसी ने जांच की कि D-कंपनी ने हथियारों, ड्रग्स, नकली भारतीय करेंसी नोट की तस्करी की। साख ही इसने पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों की मदद से आतंकी हमले करने के लिए भारत में एक यूनिट भी बनाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 2:14 PM
दाऊद इब्राहिम पर NIA ने रखा 25 लाख रुपए का इनाम, जारी किया नया फोटो, जानें और कितने केस में आरोपी है अंडरवर्ल्ड डॉन
दाऊद इब्राहिम पर NIA ने रखा 25 लाख रुपए का इनाम

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पर 25 लाख रुपए और उसके कई दूसरे साथियों पर भी नकद इनाम की घोषणा की है। एजेंसी ने जांच की कि D-कंपनी ने हथियारों, ड्रग्स, नकली भारतीय करेंसी नोट की तस्करी की। साख ही इसने पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों की मदद से आतंकी हमले करने के लिए भारत में एक यूनिट भी बनाई है। NIA ने दाऊद की एक फोटो जारी कर उसके बारे में जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

NIA ने छोटा शकील (Chhota Shakeel) पर 20 लाख रुपए, हाजी अनीस (Haji Anees), जावेद चिकना (Javed Chikna) और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमोम उर्फ ​​टाइगर मेमोन (Tiger Memon) पर 15-15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

NIA ने फरवरी में इब्राहिम के साथियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया था। तब एजेंसी को खुफिया जानकारी मिली थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने प्रभावशाली व्यापारियों और राजनेताओं को निशाना बनाने के लिए ISI और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों की मदद से भारत में एक स्पेशल यूनिट बनाई है।

इसलिए, NIA ने मई में 29 जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें हाजी अली दरगाह और माहिम दरगाह के ट्रस्टी से जुड़े लोगों समेत; 1993 के मुंबई बम धमाकों का दोषी समीर हिंगोराह; छोटा शकील का जीजा सलीम कुरैशी और कई और लोग भी शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें