फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा, अभी हम 2.7 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था है। हमारी अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा सरकारी बैंकों में सुधार की बड़ी जरूरत है। अभी तक 8 सरकारी बैंकों ने PSU बैंकों रेपो रेट पर आधारित ब्याज दर की शुरुआत की है। मुश्किल हालात में 4 NBFCs को सरकारी बैंकों से मदद मिली है। सीतारमण ने कहा कि मौजूदा दौर में बैंकिंग सेक्टर में सुधार की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा, सरकार ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
