Get App

FASTag की जरूरत होगी खत्म! सीधे खाते से कटेगा Toll Tax, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया तरीका

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटोमेटेड टोल प्लाजा (Toll) को लेकर चल रही बातों को लेकर अहम बात की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 7:57 PM
FASTag की जरूरत होगी खत्म! सीधे खाते से कटेगा Toll Tax, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया तरीका
सरकार टोल प्लाजा और हाईवे पर ट्रैफिक के प्रेशर को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटोमेटेड टोल प्लाजा (Toll) को लेकर चल रही बातों को लेकर अहम बात की है। गडकरी ने कहा कि सरकार टोल प्लाजा और हाईवे पर ट्रैफिक के प्रेशर को कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऑटोमेटेड नंबर प्लेट      और सैटेलाइट आधारित (GPS enabled) मैनेजमेंट बनाने पर काम किया जा रहा है। इससे लोगों को ट्रैफिक से थोड़ी राहत मिलेगी।

सरकार की योजना

गडकरी ने इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गाड़ियों को बिना रोके ऑटोमेटेड टोल कनेक्शन सेंटर को बनाने के लिए नंबर प्लेट रीडर के पायलट प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। नई तकनीक से टोल बूथों पर ट्रैफिक प्रेशर को कम किया जा सकता है। कार ड्राइवर अपनी सुविधा के मुताबिक टोल का पेमेंट कर पाएंगे। उन्हें ज्यादा रुपये देनें होंगे।

बैंक खाते से कट जाएंगे पैसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें