Credit Cards

बिहार के सीएम नीतीश कुमार बोले- '10 लाख नौकरी के साथ 20 लाख लोगों को देंगे रोजगार', तेजस्वी यादव ने बताया ऐतिहासिक

स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान से अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के वादे का अपना समर्थन देते हुए यहा तक कहा कि वे तो 20 लाख नौकरी देने का सोच रहे हैं

अपडेटेड Aug 15, 2022 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
प मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की इस घोषणा को ऐतिहासिक बताया है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार 15 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके दौरान उन्होंने राज्य में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 10 लाख सरकारी नौकरी सहित राज्य के 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान से अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के वादे को अपना समर्थन दिया और कहा कि वे तो 20 लाख नौकरी देने का सोच रहे हैं। इस ऐलान के साथ मुख्यमंत्री ने उस विपक्ष को करारा जवाब देने की कोशिश की है, जो पिछले एक हफ्ते से तेजस्वी से लगातार 10 लाख लोगों को नौकरी देने की उनकी घोषणा पर जवाब मांग रहे थे।

ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार 1 अक्‍टूबर से करने जा रही आटे की होम डिलिवरी, जानें आप कैसे उठा पाएंगे लाभ


नीतीश कुमार ने कहा, "हमलोग बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। नौकरी वाली जो बात है, हमलोग अब एक साथ हैं। हमलोगों का कॉन्सेप्ट है कि हमलोग कम से कम इसे 10 लाख कर दें। लेकिन हम तो यही कहेंगे कि हम करेंगे बच्चे-बच्चियों की नौकरी के लिए भी... और इसके अलावा उसके रोजगार के लिए भी। नौकरी और रोजगार दोनों का इंतजाम इतना कराएंगे, सरकारी और सरकार के बाहर भी... हर तरह से इतना ज्यादा काम बढ़ना चाहिए कि ये हो जाएगा तो हम लोगों का मन तो है कि इसको हमलोग 20 लाख तक पहुंचाएं।"

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की इस घोषणा को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान से इसकी घोषणा की गई है, इससे बड़ा प्लेटफॉर्म क्या हो सकता है। तेजस्वी ने पत्रकारों से कहा, "इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 10 लाख नौकरियां दी जाएगी और इसको आगे बढ़ाकर 20 लाख भी किया जाएगा। बिहार के हर एक युवा के दिल में जो ख्वाहिश थी, हम मिलकर उसे पूरा कर रहे हैं।"

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, "गांधी मैदान से बेरोजगारों एवं युवाओं की अपेक्षाओं और सपनों के अनुरूप बिहार में 10 लाख नौकरियाँ एवं अन्य 10 लाख नौकरियों की व्यवस्था करने की ऐतिहासिक घोषणा पर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। हम और आप ले चलेंगे। बिहार को विकास और प्रगति के पथ। है शपथ!"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।