दावोस में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने CNBC-TV18 से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि आर्थिक मोर्चे पर भारत की प्रगति अच्छी रही है। भारत ने चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। हम जियो पॉलिटिकल मुद्दों से निपटने में सक्षम हैं। विश्व के लिए बीते 4 साल चुनौतियों से भरे रहे हैं। लेकिन इन तमाम चुनौतियों से निपटने में कामयाब रहे हैं। हमें नई चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। RBI महंगाई और कीमतें नियंत्रित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 5 साल में फाइनेंशियल सेक्टर में काफी स्थिरता आई है। इस समय देश में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का 75 फीसदी इस्तेमाल हो रहा है। स्टील, सीमेंट और पेट्रोलियम में कैपेक्स बढ़ा है।
रिटेल महंगाई 4 फीसदी तक सीमित रखने को प्रतिबद्ध
इस बातचीत में RBI गवर्नर ने आगे कहा कि रिटेल महंगाई 4 फीसदी तक सीमित रखने को प्रतिबद्ध हैं। भारत में सेंट्रल बैंक-बाजार की सोच मिलती जुलती है। भारत की आर्थिक ग्रोथ को लेकर पूरा भरोसा है। तमाम इंडिकेटर्स से आगे भी ग्रोथ जारी रहने के संकेत दे रहे हैं। भारत में अभी रेट कट की संभावना नहीं हैं। कोर महंगाई दर में कमी काफी उत्साहवर्धक है। बीते 3 साल से GDP ग्रोथ 7 फीसदी रही है। ब्याज दर में कटौती फिलहाल एजेंडा में नहीं है। CPI को 4 फीसदी पर नियंत्रित करने की कोशिश है। बैंकिंग सेक्टर में कामकाज अच्छा चल रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत पर भरोसा बढ़ा है।
देश में डिपॉजिट ग्रोथ 12-13 फीसदी और क्रेडिट ग्रोथ 15 फीसदी रही
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 7 फीसदी पर रहने का अनुमान। GDP ग्रोथ के अनुमान को बाजार ने पॉजिटिव लिया है। वहीं, NSO का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 7.4 फीसदी पर रह सकती है। उन्होंने आगे कहा कि अगले साल भी ग्रोथ जारी रहेगी इसको लेकर वे आश्वस्त हैं। देश में डिपॉजिट ग्रोथ 12-13 फीसदी और क्रेडिट ग्रोथ 15 फीसदी रही है।
अनसिक्योर्ड लोन को लेकर RBI सचेत
शक्तिकांत दास ने आगे कहा कि अनसिक्योर्ड लोन को लेकर RBI सचेत है। क्रेडिट इकोसिस्टम पर नजर बनी हुई। इसमें परेशानियों से निपटने को लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बैंकों के गवर्नेंस प्रैक्टिस में सुधार हुआ। फिनटेक में स्थिर ग्रोथ को लेकर प्रतिबद्ध हैं। फिनटेक सेक्टर में ग्रोथ के लिए रेगुलेशन जरूरी है।