Omicron के Hyposmia लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क, नाक में होता है महसूस, ऐसे करें पहचान

Omicron Symptom: चीन में कोरोना वायरस का कहर फिर से शुरू हो गया है। जानकारों का कहना है कि जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है। उससे लाखों लोगों की जान जा सकती है। ऐसे में ओमीक्रोन से संक्रमित होने पर उसके लक्षणों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। एक स्टडी में हाइपोस्मिया को ओमीक्रोन का सबसे बड़ा लक्षण बताया गया है

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
ओमीक्रोन के इस नए वेरिएंट के लक्षणों में खांसी, बुखार, गले में दर्द और खराश भी शामिल हैं

Omicron Symptom: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। चीन से निकला यह घातक उसके लिए काल बनता जा रहा है। जब पूरी दुनिया में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, उस समय चीन में मामले बढ़ रहे थे। अब फिर से दुनिया के कई देशों में कोरोना का तांडव शुरू हो गया है। चीन में करोड़ों लोग ओमीक्रोन के BF.7 वेरिएंट के शिकार हो चुके हैं। इस बीच ओमीक्रोन से संक्रमित होने पर लक्षणों की एक नई लिस्ट जारी की गई है। जिसमें हाइपोस्मिया (Hyposmia) को पहले पायदान पर रखा गया है।

कोविड-19 का यह लक्षण नाक में महसूस होता है। ओमीक्रोन से संक्रमित होने का इसे बड़े सबूत के तौर पर माना जा रहा है। चीन में सक्रमण इतना ज्यादा फैल चुका है कि सरकार ने रोजाना के आंकड़े भी जारी करना बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि हाइपोस्मिया क्या है और इसे कैसे पहचान सकते हैं?

जानिए क्या है Hyposmia


कोविड-19 की शुरुआत से ही हाइपोस्मिया एक प्रमुख लक्षण देखा गया है। इसके दिखते ही कोविड-19 संक्रमण की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइपोस्मिया नाक के जरिए महसूस होने वाला लक्षण है। जिसमें व्यक्ति की सूंघने की क्षमता थोड़ी या बहुत कम हो जाती है। वहीं हाइपोस्मिया के साथ एनोस्मिया (Anosmia) को भी समझना बेहद जरूरी है। दरअसल, हाइपोस्मिया जब गंभीर हो जाता है। तब ऐसी स्थिति में एनोस्मिया बन जाता है। एनोस्मिया में मरीज की सूंघने की क्षमता बिल्कुल खत्म (Loss of Smell) हो जाती है। कोविड-19 की पहली लहर में यह सबसे बड़ा लक्षण बनकर उभरा था।

Kidney Problem: किडनी खराब होने पर दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण, फटाफट हो जाएं सतर्क

अन्य लक्षण

ओमीक्रोन BF.7 तेजी से फैलता है। यह एक साथ कम से कम 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। यह ओमीक्रोन का ही सब वेरिएंट है। इसके लक्षण भी ओमीक्रोन की तरह सर्दी, खांसी, नाक बहना, बुखार और गले में खराश ही हैं। ये सभी लक्षण शुरुआत में काफी हल्के होते हैं और धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेते हैं। लिहाजा किसी भी तरह की परेशानी होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।