Omicron Variant: भारत में तेजी से पांव पसार रहा ओमीक्रोन, अगले 2 महीनों में केस में हो सकती है भारी उछाल

राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन पहुंच चुका है

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
जनवरी-फरवरी में नए वेरिएंट के मामलों में होगी वृद्धि

Omicron Variant Cases in India Live Updates: दुनियाभर में खतरा बन चुका कोरोना वायरस महामारी का नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron variant) अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में दस्तक देने के बाद ओमीक्रोन देश के कई राज्यों में तेजी से पांव पसार रहा है। देश के कई हिस्सों में नए वेरिएंट के मरीज मिलने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

जनवरी और फरवरी में नए वेरिएंट के मामलों में होगी वृद्धि!

राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन पहुंच चुका है। देशभर में ओमिक्रोन के अब तक 21 मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीच तेलंगाना के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि राज्य और देश में भी जनवरी और फरवरी में नए COVID-19 वेरिएंट के मामलों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। ओमीक्रोन को लेकर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मृत्यु दर कम है, लेकिन हमें सावधान रहना चाहिए।


India-Russia Summit: पीएम मोदी और पुतिन के बीच शिखर वार्ता में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना, जानिए पूरी डिटेल

सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के राज्य निदेशक श्रीनिवास राव ने रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जैसा कि हमने दक्षिण अफ्रीका में देखा है, ओमीक्रोन वेरिएंट एक सप्ताह से 10 दिनों के भीतर 4 गुना की तीव्रता के साथ 16 गुना तक बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत सावधान रहना चाहिए।

अब तक 21 मामलों की पुष्टि

भारत में रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन के 17 और मामले सामने आए जिनमें 9 मामले राजस्थान की राजधानी जयपुर में, 7 महाराष्ट्र के पुणे जिले में और एक मामला दिल्ली का है। इसके साथ ही देश में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या 21 हो गई है। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें से अधिकतर हाल में अफ्रीकी देशों से आए हैं या इस तरह के लोगों के संपर्क में थे। इसके साथ ही चार राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादा संक्रामक वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है।

Omicron is here: देश के इन 5 राज्यों में ओमीक्रोन ने पांव पसारे, अब तक कुल 21 मामले आए सामने

देश में कोविड-19 के ओमीक्रोन वेरिएंट के दो मामले गुरुवार को कर्नाटक और बेंगलुरू में सामने आए थे। दोनों व्यक्तियों का पूरी तरह वैक्सीनेशन हो चुका है। शनिवार को गुजरात में 72 वर्षीय एक NRI और महाराष्ट्र के ठाणे में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था। तंजानिया से दिल्ली आया 37 वर्षीय एक पुरुष ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है और यह राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट से जुड़ा पहला मामला है।

जनवरी-फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर!

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 की तीसरी लहर जनवरी-फरवरी में आ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि हर कोई मास्क पहनता है, तो इसे रोका जा सकता है। केंद्र सरकार के अनुसार जिन देशों को 'खतरे' वाले देशों की सूची में डाला गया है उनमें ब्रिटेन सहित यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।