Omicron Variant: महाराष्ट्र में मिला देश का चौथा ओमीक्रोन केस, दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचा संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि ये व्यक्ति केप टाउन से दुबई और दिल्ली होते हुए यात्रा की और 24 नवंबर को मुंबई पहुंचे

अपडेटेड Dec 04, 2021 पर 10:06 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र में मिला देशा का चौथा ओमीक्रोन केस (FILE PHOTO)

भारत में अब कोरोनवारस के नए वेरिएंट का अब चौथा मामला सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक 33 साल का व्यक्ति Covid-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। इस वेरिएंट का सबसे पहला केस साउथ अफ्रीका में में सामने आया था। यह महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन का पहला और भारत में चौथा मामला है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने पुष्टि की कि व्यक्ति के जीनोम सीक्वेंसिंग में पाया गया है कि वह ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित है। उन्होंने केप टाउन से दुबई और दिल्ली होते हुए यात्रा की और 24 नवंबर को मुंबई पहुंचे।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस शख्स के कॉन्टैक्ट में 23 लोग आए, जिनमें इसके बुजुर्ग माता-पिता भी थे। इनमें से 12 का पता लगा लिया गया और सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है।


इस व्यक्ति के साथ दिल्ली से मुंबई जाने वाले लगभग 25 यात्रियों का भी टेस्ट किया गया है, लेकिन किसी की भी Covid-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।

Omicron Variant: भारत में मिला Covid-19 के नए वेरिएंट का तीसरा केस, गुजरात में जिम्बाब्वे से लौटा एक शख्स संक्रमित

कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) की CMO प्रतिभा पानपाटिल ने कहा, 'केवल 24 नवंबर को, उन्हें बुखार हुआ, लेकिन अब, वे एसिंप्टोमेटिक और स्वस्थ हैं। उन्हें आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।'

केप टाउन से मुंबई के लिए इंटर-कनेक्टेड उड़ानों से 72 घंटे पहले किए गए उनके RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने पर उनका RT-PCR टेस्ट किया गया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई।

बाद में, मुंबई में उतरने के बाद, उन्हें अपनी RT-PCR रिपोर्ट मिली, जिसमें Covid-19 का पता लगा। हालांकि, उन्होंने मुंबई हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग अधिकारी को पहले की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाई। बाद में, उन्होंने हवाई अड्डे से एक प्राइवेट कैब ली और डोंबिवली में अपने घर तक पहुंचने के लिए 50 किलोमीटर की यात्रा की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।