RIP Imtiaz Qureshi: नहीं रहे पद्मश्री से सम्मानित पहले शेफ इम्तियाज़ कुरैशी, 93 साल की उम्र में कहा अलविदा

RIP Imtiaz Qureshi: देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित इम्तियाज कुरैशी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पहले शेफ हैं जिन्हें पद्मश्री सम्मान मिला है। इम्तियाज 93 साल के थे और उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुकिंग की दम पुख्त स्टाइल की पुरानी लखनवी परंपरा में फिर से जान फूंकने वाले इम्तियाज कुरैशी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 2:35 PM
जर्नलिस्ट और फूड राइटर वीर सांघवी ने इम्तियाज कुरैशी को ऐसे शख्स के रूप में याद कर रहे हैं जिन्होंने दम पुख्त बिरयानी पेश किया जोकि अब भी दुनिया भर में कहीं भी सर्व होने वाली सभी नॉर्थ इंडियन बिरयानी के लिए मॉडल है।

RIP Imtiaz Qureshi: देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित इम्तियाज कुरैशी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पहले शेफ हैं जिन्हें पद्मश्री सम्मान मिला है। इम्तियाज 93 साल के थे और उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुकिंग की दम पुख्त स्टाइल की पुरानी लखनवी परंपरा में फिर से जान फूंकने वाले इम्तियाज कुरैशी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। इम्तियाज के बेचे इश्तियाक कुरैशी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि वह 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें शुगर था तो इसी की वजह से उन्हें दिक्कतें हो रही थीं।

अवधी कुजिन को दी नई जिंदगी

लखनऊ में 2 फरवरी 1931 को जन्मे इम्तियाज कुरैशी ने अवधी कुजिन को नई जिंदगी दी। जर्नलिस्ट और फूड राइटर वीर सांघवी ने इम्तियाज कुरैशी को ऐसे शख्स के रूप में याद कर रहे हैं जिन्होंने दम पुख्त बिरयानी पेश किया जोकि अब भी दुनिया भर में कहीं भी सर्व होने वाली सभी नॉर्थ इंडियन बिरयानी के लिए मॉडल है।


इसके अलावा उन्होंने बुखारा और दम पुख्त जैसे अहम रेस्टोरेंट ब्रांड्स तैयार किए। ITC मौर्य होटल में वह मास्टर शेफ थे। पांच दशकों के अपने कार्यकाल में उन्होंने जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी जैसे हाई-प्रोफाइल मेहमानों के लिए व्यंजन तैयार किए। पाक कला में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया और यह सम्मान हासिल करने वाले वह देश के पहले शेफ बन गए। यहां ध्यान दें कि तरला दलाल को यह सम्मान वर्ष 2007 में मिला तो था लेकिन उन्हें अदर्स की श्रेणी में सम्मान मिला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।