Chandrayaan को लेकर पहले आलोचना की, अब बधाई दे रहे पाकिस्तान के पूर्व मंत्री

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने भारत के मिशन 'चंद्रयान 3' को मानव इतिहास का बेहद खास मौका बताया है। यह उनके उस बयान के बिल्कुल उलट है, जो उन्होंने 2019 में 'चंद्रयान 2' को लेकर दिया था।उन्होंने इस मिशन के लिए न सिर्फ भारत को बधाई दी, बल्कि पाकिस्तान में 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग के प्रसारण की भी समर्थन किया। हुसैन, पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार में विज्ञान और तकनीक मंत्री थे

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन का कहना है कि पाक मीडिया को 'चंद्रयान मिशन' का लाइव प्रसारण दिखाना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन (Fawad Hussain) ने भारत के मिशन 'चंद्रयान 3' को मानव इतिहास का बेहद खास मौका बताया है। यह उनके उस बयान के बिल्कुल उलट है, जो उन्होंने 2019 में 'चंद्रयान 2' को लेकर दिया था।उन्होंने इस मिशन के लिए न सिर्फ भारत को बधाई दी, बल्कि पाकिस्तान में 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग के प्रसारण की भी समर्थन किया।  हुसैन, पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार में विज्ञान और तकनीक मंत्री थे।

उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, 'पाक मीडिया को 'चंद्रयान मिशन' का लाइव प्रसारण दिखाना चाहिए...यह मानव इतिहास में ऐतिहासिक क्षण है, खास तौर से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और स्पेस कम्युनिटी के लिए...बहुत-बहुत बधाई।' फवाद हुसैन ने बीते 14 जुलाई को भी इसरो (ISRO) की जमकर तारीफ की थी, जब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने तीसरे अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत की थी।

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले जानें, इस मून मिशन के पीछे किन लोगों का है दिमाग, ये है ISRO की पूरी टीम

हालांकि, फवाद हुसैन ने 'चंद्रयान 2 मिशन' को लेकर भारत सरकार की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने दूसरे चंद्रयान मिशन में भारत सरकार के निवेश पर सवाल उठाते हुए इसे अदूरदर्शी कदम बताया था। पिछला मिशन असफल रहने पर फवाद हुसैन ने सोशल मीडिया पर 'India Failed'नामक हैशटैग भी चलाया था।


चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्टलैंडिंग में काफी कम समय बचा है। अगर यह मिशन कामयाब रहता है, तो भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इन देशों में अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।