Petrol Diesel Price Today 29th July 2021: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिये हैं। आज लगातार नौवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लोगों के लिए आज राहत भरा सोमवार रहा है।दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 व डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये पर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल का रेट 113 रुपये के पार पहुंच गया है। जानें आज आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल और डीजल का रेट..