Petrol Diesel Price Today 5th August 2021: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिये हैं। आज लगातार 19वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लोगों के लिए आज फिर राहत भरा दिन रहा है।
दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये पर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल का रेट 113 रुपये के पार पहुंच गया है। जानें आज आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल और डीजल का रेट..
