PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किश्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अब किसानों के खाते में जल्द 12वीं किश्त आनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों के खाते में 1 सितंबर 2022 को बैंक खाते में 2,000 रुपये की किश्त आ सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 11वीं किश्त 2000 रुपये 31 मई को ट्रांसफर की थी।
