PM kisan Samman Nidhi Yojna: इन तीन स्टेप्स के जरिये आपको मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानें तरीका

अगर आप 4000 रुपये किश्त के तौर पर पाना चाहते हैं तो आपको 30 सितंबर से पहले तीन स्टेप्स करने होंगेPM

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार ने किसानों को मिलने वाली किश्त को दोगुना नहीं किया है। किसानों की किश्त को 2000 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये नहीं किया है। लेकिन अगर आप 4000 रुपये किश्त के तौर पर पाना चाहते हैं तो आपको 30 सितंबर से पहले तीन स्टेप्स करने होंगे। ताकि आपको 4000 रुपये मिल सके। आपका आवेदन स्वीकार होने पर अक्टूबर या नवंबर में आपको 2000 रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में भी 2000 रुपये की किस्त आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी।

6000 रुपये सालाना किसानों को देती है सरकार

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें। इसके लिए इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप - 1

रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपके पास ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए..

- आपके पास खेती की जमीन के कागज होने चाहिए।


-  इसके अलावा आधार कार्ड, अपडेटेड बैंक अकाउंट, ऐड्रेस प्रूफ, खेत संबंधी जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।

स्टेप - 2

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

- अब पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुल जाएगा।

- नये पेज पर अपना आधार नंबर लिखे जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी देनी होती है। जैसेकि आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी।

- आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी।

- ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा।

- सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये सभी जानकारी भविष्य में जानने के लिए आप सुरक्षित भी कर सकते हैं।

स्टेप -3

फोन करके ले सकते हैं मदद

अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आए तो पीएम किसान के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। पीएम किसान का हेल्पलाइन नंबर – 011-24300606 है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।