PM Modi Diwali Program: दीपोत्सव से डिफेंस एक्सपो तक... केदारनाथ, बद्रीनाथ, गुजरात और अयोध्या का दौरा करेंगे मोदी

PM Modi Diwali Program: प्रधानमंत्री 19 और 20 अक्टूबर को गुजरात में होंगे, 21 और 22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे और दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को पहली बार 'दीपोत्सव' समारोह के लिए अयोध्या में होंगे

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 8:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केदारनाथ, बद्रीनाथ, गुजरात और अयोध्या का दौरा करेंगे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लिए इस त्योहारी सीजन में ये हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान प्रधानमंत्री एक के बाद एक गुजरात (Gujarat) के दौरे करेंगे, उत्तराखंड में केदारनाथ (Kedarnath), बद्रीनाथ (Badrinath) और माणा (Mana) गांव जाएंगे। इसके अलावा दिवाली (Diwali) से पहले वह अयोध्या (Ayodhya) और दिवाली पर सीमा पर सैनिकों के साथ दिन बिताने के लिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री 19 और 20 अक्टूबर को गुजरात में होंगे, 21 और 22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे और दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को पहली बार 'दीपोत्सव' समारोह के लिए अयोध्या में होंगे।

केदारनाथ और बद्रीनाथ में पीएम इन मंदिरों में रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे और बद्रीनाथ में रात को रुकेंगे। मोदी 22 अक्टूबर को सीमावर्ती गांव में विकास कामों की समीक्षा के लिए भारत-चीन सीमा पर बद्रीनाथ के नजदीक भारत के अंतिम गांव माणा का भी दौरा करेंगे।


उत्तराखंड में क्या-क्या करेंगे मोदी?

पीएम 21 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से केदारनाथ के लिए रवाना होंगे, जहां वह दर्शन करेंगे और गौरीकुंड के जरिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक के रोपवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।

13 किलोमीटर लंबी इस रोपवे प्रोजेक्ट पर 985 करोड़ रुपए की लागत आई है। वह चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और फिर बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे, जहां वह मंदिर की विकास योजना पर एक प्रेजेंटेशन देखेंगे। PM बद्रीनाथ में रात रुकेंगे और दिल्ली लौटने से पहले 22 अक्टूबर को सुबह सीमावर्ती गांव माणा जाएंगे।

अयोध्या में सरयू नदी की आरती करेंगे मोदी

23 अक्टूबर को अयोध्या की यात्रा अहम होगी, क्योंकि मोदी प्रस्तावित मंदिर का भूमिपूजन करने के दो साल बाद निर्माणाधीन राम मंदिर में पूजा करेंगे। राम मंदिर का निर्माण लगभग 50% पूरा हो चुका है। मंदिर के भूतल के 2023 के आखिर तक तीर्थयात्रियों के दर्शन के लिए खुलने की उम्मीद है।

PM सरयू नदी की आरती भी करेंगे और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

Interpol General Assembly: 'आइए मिलकर पूरी दुनिया में आतंकवाद को हराएं', इंटरपोल जनरल असेंबली में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें

जवानों के साथ एक दिन बिताने के लिए पीएम दीपावली के दिन सीमा पर भी जाएंगे। हालांकि, उनकी इस यात्रा और जगह को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सरकार पहले ही 19-20 अक्टूबर को मोदी की दो दिन की गुजरात यात्रा की घोषणा कर चुकी है। इस दौरान वह गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे और अलग-अलग विकास परियोजनाओं का अनावरण करने के लिए अदलदाज, जूनागढ़ और राजकोट का दौरा करेंगे। पीएम अपनी यात्रा के दौरान केवड़िया और व्यारा भी जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।