प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों और राजनेताओं समेत विभिन्न प्रकार के लोगों से गिफ्ट में मिले करीब 1,200 से अधिक वस्तुओं को नीलाम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों और राजनेताओं समेत विभिन्न प्रकार के लोगों से गिफ्ट में मिले करीब 1,200 से अधिक वस्तुओं को नीलाम किया जाएगा।
पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स में कई बेशकीमती वस्तुएं भी हैं जिनकी नीलामी 17 सितंबर को की जाएगी।
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर जनरल अद्वैत गडनायक (Adwaita Gadanayak) ने बताया कि यह नीलामी वेब पोर्टल pmmementos.Gov.In के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गिफ्ट्स की नीलामी से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नमामि गंगे मिशन में किया जाएगा।
गिफ्ट्स में मिले सामानों की बात करें तो लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दी गई रानी कमलापति की एक मूर्ति, एक हनुमान मूर्ति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उपहार में दी गई एक सूर्य पेंटिंग और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की ओर से दिया गया एक त्रिशूल भी शामिल है।
इसके अलावा गिफ्ट्स में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित देवी महालक्ष्मी की एक मूर्ति भी शामिल है, जिसे एनसीपी नेता अजीत पवार ने दिया था।
वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी दीवार पर लटकाने के लिए भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर भेंट की है। यह चौथी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले बेशकीमती उपहारों की नीलामी की जा रही है। यह नीलामी ऑनलाइन ही होगी।
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर तेम्सुनारो जमीर ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों की ओर से हस्ताक्षरित टी-शर्ट, बॉक्सिंग दस्ताने, भाला और रैकेट जैसी खेल वस्तुओं का भी एक विशेष कलेक्शन है।
इसके साथ-साथ शानदार पेंटिंग, मूर्तियां और हस्तशिल्प और लोक कलाकृतिया भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ अन्य यादगार सामानों में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर और वाराणसी में काशी-विश्वनाथ मंदिर के मॉडल शामिल हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।