PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में G20 बैठक (G20 meetings) आयोजित करने पर पाकिस्तान (Pakistan) और चीन (China) की आपत्तियों को खारिज कर दिया। PTI को दिए एक इंटरव्यू में, प्रधान मंत्री ने कहा कि देश के हर हिस्से में बैठकें आयोजित करना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, "ऐसा सवाल वाजिब होगा, अगर हमने उन स्थानों पर बैठकें आयोजित करने से परहेज किया होता। हमारा देश इतना विशाल, सुंदर और विविधतापूर्ण है। जब G20 बैठकें हो रही हैं, तो क्या ये स्वाभाविक नहीं है कि बैठकें हमारे देश के हर हिस्से में आयोजित की जाएंगी।"
