PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हुबली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा शख्स

PM Modi Security Breach: समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हुबली में रोड शो के दौरान एक युवक ने पीएम मोदी के सुरक्षा कवच को तोड़कर उन्हें माला पहनाने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने खींच लिया। हालांकि, हुबली के पुलिस कमिश्नर ने पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध से इनकार किया है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 4:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM Modi Security Breach: रोड शो के दौरान एक शख्स पीएम मोदी के गाड़ी के बेहद करीब पहुंच गया

PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। कर्नाटक के हुबली (Hubballi) में रोड शो के दौरान एक शख्स पीएम मोदी के गाड़ी के बेहद करीब पहुंच गया। शख्स ने पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश की। हालांकि, SPG सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत रोक दिया।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हुबली में रोड शो के दौरान एक युवक ने पीएम मोदी के सुरक्षा कवच को तोड़कर उन्हें माला पहनाने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने खींच लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हुबली के पुलिस कमिश्नर ने पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध से इनकार किया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (26th National Youth Festival) के उद्घाटन के लिए कर्नाटक में हैं। वीडियो में एक शख्स पीएम मोदी के काफिले के पास पहुंचता है और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करता है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत वहां से हटा लिया।


26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम करीब चार बजे हुबली पहुंचे। महोत्सव का उद्घाटन करने से पहले पीएम मोदी ने हुबली में एक रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक हुबली में कर्नाटक सरकार के सहयोग से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय युवा महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है।

ये भी पढ़ें- Golden Globes 2023: RRR की टीम को मुख्यमंत्री की बधाई पर गायक अदनान सामी ने जताई आपत्ति, ट्विटर पर छिड़ी जंग

इस साल युवा महोत्सव का विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि इस सातदिवसीय आयोजन में 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के युवा शिरकत करेंगे और अपनी प्रतिभा की झलक दिखाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।