बेंगलुरू आने-जाने वालों को बड़ी राहत, PM मोदी 11 नवंबर को केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का करेंगे उद्घाटन

Kempegowda International Airport: अभी तक बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2.5 करोड़ यात्रियों को मैनेज किया जाता है। अब नए टर्मिनल के बाद यह क्षमता बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 11:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kempegowda International Airport: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल के टर्मिनल 2 को बनाने में लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत आई है

Kempegowda International Airport: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू (Bengaluru) आने-जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 11 नवंबर को लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 ( Terminal 2 of Kempegowda International Airport) का उद्घाटन करेंगे।

टर्मिनल 2 के उद्घाटन के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि एयरपोर्ट पर चेक-इन और इमिग्रेशन के लिए काउंटर दोगुना हो जाएंगे। इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। टर्मिनल 2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी की तर्ज पर डिवेलप किया गया है। जिससे यहां चलते हुए यात्रियों को अनुभव होगा कि वे किसी बगीचे में चल रहे हैं।

नए टर्मिनल में क्या है खास?


अगर दोनों टर्मिनलों को जोड़ दिया जाए तो यह दिल्ली के बाद देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, टर्मिनल में सौर ऊर्जा और प्राकृतिक प्रकाश व्यवस्था के प्रभावी उपयोग किया गया है। गार्डन सिटी और अक्षय ऊर्जा के संदर्भ में स्थिरता को दर्शाने के लिए हरियाली और जल के पर्याप्त स्रोत की व्यवस्था है।

अभी तक बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2.5 करोड़ यात्रियों को मैनेज किया जाता है। अब नए टर्मिनल के बाद यह क्षमता बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी। एयरपोर्ट का काम मार्च 2021 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते काम में देरी हुई और अब यह पूरा हो सका है।

केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का भी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान 11 नवंबर को बेंगलुरु के संस्थापक केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट कैंपस में लगाई जा रही है। मूर्ति स्थापना का काम आखिरी चरण में है।

ये भी पढ़ें- CJI DY Chandrachud: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने भारत के 50वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

करीब 23 एकड़ में फैले हेरिटेज पार्क में प्रतिमा लगाई गई है। जानेमाने मूर्तिकार और पद्म भूषण से सम्मानित राम सुतार ने इस प्रतिमा को तैयार किया है। एएनआई के मुताबिक, प्रतिमा में 4,000 किलो ग्राम की एक तलवार लगाई गई है। तलवार को एक स्पेशल ट्रक के जरिए दिल्ली से बेंगलुरु लाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।