PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर राहुल, नीतीश समेत कई नेताओं ने दी बधाई, नामीबिया से लाए गए 8 चीते

PM Narendra Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर नामीबिया से 8 चीते मंगाए गए हैं। इन्हें मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा

अपडेटेड Sep 17, 2022 पर 9:20 AM
बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है

PM Narendra Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्म दिन है। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 में हुआ था। पीएम मोदी इस दिन को हर साल सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के वन्यजीवों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीते (Cheetahs) को छोड़ेंगे। इस मौके पर देश भर में तरह-तरह के प्रोग्राम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक कूनो नेशनल पार्क में रुकेंगे। उनके जन्म दिन पर कई नेताओं ने बधाई दी है।

बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि देश में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों को एक नई ताकत मिलेगी। नामीबिया से लाए गए चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने का सुअवसर मिलेगा। इस बीच देश भर में पीएम मोदी का जन्म दिन अलग-अलग तरीके से मानया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में कुछ अलग हटके किया जा रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी की राज्य यूनिट 17 सितंबर को नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस दिन जो बच्चे पैदा होंगे उन्हें लगभग 2 ग्राम की अंगूठी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ई-नीलामी शनिवार से शुरू होगी और नीलामी से मिले पैसों का उपयोग स्वच्छ गंगा अभियान 'नमामि गंगे' के लिए किया जाएगा।


राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन की बधाई दी। बेहद संक्षेप में राहुल गांधी ने लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को हैप्‍पी बर्थडे'

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने PM मोदी को दी बधाई

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।'

नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन की बधाई दी। नीतीश ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

दिल्ली के सीएम ने दी बधाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर, उनकी उम्र की कामना की है।

दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खिलाएगा खास थाली

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट मालिक भी पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.0 रोस्टोरेंट में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली लॉन्च की गई है। ग्राहकों के पास वेज और नॉन-वेज दोनों का विकल्प होगा। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.0 रेस्टोरेंट ने यह अनोखा आइडिया पेश किया है। रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने कहा कि मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। वह हमारे देश के गौरव हैं। हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं। हमने इस थाली को लॉन्च करने का फैसला किया। इसका नाम हमने '56 इंच मोदी जी' रखा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।