Prahlad Modi Accident: पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी सड़क हादसे में घायल, परिवार के साथ जा रहे थे मैसूर

Prahlad Modi Accident: जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। मंगलवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास यह सड़क दुर्घटना हुई। सड़क दुर्घटना में उन्‍हें मामूली चोट आई है। फिलहाल उन्‍हें मैसूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 5:38 PM
Prahlad Modi Accident: हादसे के बाद उन्हें मैसूर के एक स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया

Prahlad Modi Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi brother Prahlad Modi) के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) कर्नाटक में मैसूर के पास एक सड़क दुर्घटना में मामूली तौर पर घायल हो गए हैं। उनके साथ कार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी सवार थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में उनके बेटे और बहू को मामूली चोटें आई हैं। दोनों सामान्य रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा तब हुआ जब बांदीपुर के रास्‍ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई।

न्यूज 18 के अनुसार, जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई। इस सड़क हादसे में प्रह्लाद मोदी की कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। घटना के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अगले हिस्‍से को खासा नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास सड़क दुर्घटना हुई। सड़क दुर्घटना में उन्‍हें मामूली चोट आई है। फिलहाल, उन्‍हें मैसूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े।


ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव में OBC आरक्षण रद्द, BJP पर हमलावर हुई SP, सरकार ने दिया ये जवाब

इसके बाद प्रह्लाद मोदी सहित उनके परिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल, सभी खतरे से बाहर हैं।

प्रह्लाद मोदी ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (AIFPSDF) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं, जो 2001 में स्थापित एक संगठन है। AIFPSDF के माध्यम से वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) नेटवर्क के तहत संचालित उचित मूल्य की दुकानों के डीलरों के मुद्दों को उठाते रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।