Get App

Diwali 2022: करगिल पहुंचे पीएम मोदी, लगातार 9वें साल सेना के वीर जवानों के साथ मनाई दिवाली

हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए जम्मू-कश्मीर के करगिल पहुंच गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2022 पर 11:37 AM
Diwali 2022: करगिल पहुंचे पीएम मोदी, लगातार 9वें साल सेना के वीर जवानों के साथ मनाई दिवाली
देशभर में आज यानी सोमवार को दिवाली मनाई जा रही है

Diwali 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi has landed in Kargil) सोमवार सुबह सेना के वीर जवानों के साथ रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने के लिए करगिल पहुंच गए हैं। पीएम मोदी वहां सेना के जवानों के साथ दीपालवी का पर्व मना रहे हैं।

दिवाली के अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी ने करगिल में कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है।

आपको बता दें कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं। पीएम मोदी सेना के जवानों के साथ लगातार पिछले 8 साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं।

साल 2014 में जब पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली, तो उसके बाद से ही वह हमेशा जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास सेक्टर पहुंच गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें