Get App

गैर सरकारी संगठनों की विदेशी फंडिंग पर मोदी सरकार का एक और प्रहार

5,933 NGOs की FCRA पंजीकरण की अवधि 2021 के आखिरी दिन को समाप्त हो गई और हालांकि इन NGOs को अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए काफी लंबा समय दिया गया, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 11:33 AM
गैर सरकारी संगठनों की विदेशी फंडिंग पर मोदी सरकार का एक और प्रहार
मार्च 2018 के पहले हफ्ते में जारी एक इंडस्ट्री रिपोर्ट में बताया गया था कि मोदी सरकार के शुरुआती 4 सालों में यानी 2017-18 तक NGOs की विदेशी फंडिंग में 40% की कमी आ चुकी थी

भुवन भास्कर

नया साल देश के हजारों गैर सरकारी संगठनों (NGOs) के लिए गर्दिश का संदेश लेकर आया। शुक्रवार यानी 31 दिसंबर को गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 5,933 NGOs की फॉरेन कॉन्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) पंजीकरण की अवधि 2021 के आखिरी दिन को समाप्त हो गई और हालांकि इन NGOs को अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए काफी लंबा समय दिया गया, लेकिन आखिरकार वे ऐसा कर पाने में नाकाम रहे, इसलिए उनका FCRA पंजीकरण निरस्त हो गया।

मोदी सरकार के इस ताजा फैसले के बाद देश में FCRA पंजीकरण वाले NGOs की संख्या 16,829 रह गई है। दूसरी ओर ‘डीम्ड टू सीज ऑर एक्सपायर्ड’ श्रेणी में पहले से मौजूद 6,587 NGOs की संख्या अब बढ़कर 12,850 हो गई। तकनीकी रूप से इन NGOs का पंजीकरण अभी सिर्फ निरस्त हुआ है, रद्द नहीं। ‘रद्द’ पंजीकरण वाले NGOs की संख्या 1 जनवरी 2022 को 20,675 है। जो NGOs ‘रद्द’ श्रेणी में हैं, वे अब विदेश से कोई भी फंड हासिल नहीं कर पाएंगी। हालांकि ‘डीम्ड टू सीज ऑर एक्सपायर्ड’ श्रेणी के NGOs के पास अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए 6 महीने का समय होता है।

NGOs पर मोदी सरकार का यह ताजा फैसला सोशल सेक्टर पर नजर रखने वालों के लिए कोई आश्चर्य नहीं है। दरअसल यह पिछले कई वर्षों से चल रही एक महीन प्रक्रिया की सिर्फ एक नई कड़ी है। नरेंद्र मोदी का NGOs से छत्तीस का रिश्ता जगजाहिर है। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब गोधरा में कारसेवकों के नरसंहार के बाद हुए भीषण दंगों में उनकी कथित संदिग्ध भूमिका को लेकर उनके खिलाफ वर्षों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नफरत और बहिष्कार का जो अभियान चलाया गया, उसकी अगुवाई कुछ NGOs ने ही की थी। इन NGO के संचालक धुर वामपंथी थे और समय-समय पर ऐसी खबरें आती रहीं कि उनमें से ज्यादातर को विदेशों से लाखों-करोड़ों रुपए की फंडिंग होती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें