असम सरकार ने अपने माता-पिता के साथ वक्त बिताने के लिए कर्मचारियों को दी 2 दिन की छुट्टी

आसाम की राज्य सरकार ने आम लोगों को स्पेशल छुट्टी दी है ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सके

अपडेटेड Jan 03, 2022 पर 9:45 AM
आसाम सरकार ने अपने माता-पिता के साथ वक्त बिताने के लिए कर्मचारियों को दी 2 दिन की छुट्टी

असम की राज्य सरकार ने आम लोगों को स्पेशल छुट्टी दी है ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सके। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकारी कर्मचारियों से 6 और 7 जनवरी को विशेष छुट्टियों के रूप में घोषित किया है ताकि कर्मचारी अपने माता-पिता या ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें।

असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि प्राचीन भारतीय मूल्यों को बनाए रखने के लिए वह असम सरकार कर्मचारियों को 6 और 7 जनवरी को विशेष छुट्टिय के रूप में घोषित करते हैं। ये  समय अपने माता-पिता, ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का आग्रह करते हैं।

उनके ट्वीट में कहा गया कि मैं उनसे अपने माता-पिता के आशीर्वाद से एक नए असम और नए भारत के निर्माण के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अनुरोध करता हूं।


इससे पहले असम सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों को 6 और 7 जनवरी, 2022 को आकस्मिक अवकाश का लाभ उठाने की अनुमति देकर खुश है। दो छुट्टी 8 और 9 जनवरी 2022 यानी दूसरा शनिवार और रविवार है। ताकि वे ये दो दिन अपने जीवित माता-पिता और सास-ससुर के साथ बिता सकें।

असम राज्य सरकार के कर्मचारियों को जनवरी के पहले सप्ताह में दो दिन का आकस्मिक अवकाश और दो दिन का अवकाश मिलेगा। राज्य सरकार ने मंत्रियों को इस दौरान अपने माता-पिता और ससुराल वालों के साथ समय बिताने की भी छूट दी है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन खबरों पर रहे नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।