Get App

Punjab Elections 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 12:12 PM
Punjab Elections 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 10 मार्च को की जाएगी

Punjab Elections 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी नीत पंजाब सरकार पर राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि बेअदबी की सभी घटनाओं में न्याय होगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

केजरीवाल ने अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान चंडीगढ़ पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की बात हो या आम आदमी की सुरक्षा की..उसे सुनश्चित किया जाना चाहिए। चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने पिछले साल घोषणा की थी कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार सिख समुदाय से होगा। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें