पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक फायरिंग की वारदात सामने आई है। यहां के ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) के दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वर्करों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर गोलियां चल गईं। इस दौरान AAP के सरपंच उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ के सीने पर गोली लगी है। उसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर DMC रेफर किया गया है। कैंडिडेट की हालत नाजुक बताई जा रही है। AAP नेताओं का आरोप है कि SAD नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है।
