Get App

अमानतुल्ला खान के 'समर्थकों' ने ACB के अधिकारी के साथ की धक्का मुक्की, AAP विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची थी टीम, देखें वीडियो

अमानतुल्ला खान को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में उनके घर और दक्षिणी दिल्ली में चार दूसरे ठिकानों पर छापेमारी हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2022 पर 5:21 PM
अमानतुल्ला खान के 'समर्थकों' ने ACB के अधिकारी के साथ की धक्का मुक्की, AAP विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची थी टीम, देखें वीडियो
अमानतुल्ला खान के 'समर्थकों' ने ACB के अधिकारी के साथ की धक्का मुक्की

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कुछ दिनों बाद, ACB ने एक वीडियो जारी किया, जो AAP नेता के लिए और परेशानी का सबब बन सकता है। खान को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में उनके घर और दक्षिणी दिल्ली में चार दूसरे ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।

ANI की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में, ABC की वर्दी पहने एक अधिकारी के साथ कई लोग धक्का मुक्की और मारपीट करते दिख रहे हैं। इन लोगों को अमनतुल्ला खान का समर्थक बताया जा रहा है। ACB अधिकारी को सड़क पर कम से कम 10-15 लोगों की तरफ से बार-बार घेरते, चिल्लाते और धकेलते हुए देखा जा सकता है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक वीडियो और ACB की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ACB की छापेमारी टीम की आधिकारिक ड्यूटी के दौरान बाधा डालने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Delhi ACB Raid: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापा, पिस्तौल और कैश बरामद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें