Ashok Chavan: एक दिन पहले कांग्रेस से ली विदाई, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक च्वहाण आज BJP में होंगे शामिल

Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक च्वहाण ने काग्रेस पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि वो अपनी पार्टी की फैसलों से खुश नहीं थे। इस बीच खबर आ रही है कि अशोक चव्हाण आज (13 फरवरी 2204) को बीजेपी में एंट्री करेंगे

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
Ashok Chavan: कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण आज दोपहर 12 बजे मुंबई के बीजेपी ऑफिस में सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Ashok Chavan: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अशोक चव्हाण आज (13 फरवरी 2024) भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। अशोक चव्हाण दोपहर 12 बजे मुंबई के बीजेपी ऑफिस पहुंच जाएंगे। इसके बाद पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले 12 फरवरी को अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। तब उन्होंने कहा था कि अगले 2-3 दिन में आगला फैसला लेंगे। सबसे पुरानी पार्टी को एक और झटका देते हुए चव्हाण ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के फैसलों से नाखुश थे।

चव्हाण ने एक बयान में कहा कि मैं 12 फरवरी 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल


अशोक चव्हाण पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री शंकर राव चव्हाण के बेटे हैं। अशोक चव्हाण के इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। वो शनिवार को अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सिद्दीकी ने सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी से अपना 48 साल का पुराना नाता तोड़ लिया है। इससे पहले जनवरी में कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिससे उनके परिवार का कांग्रेस के साथ 55 साल पुराना नाता खत्म हो गया था। वहीं अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगे-आगे देखते जाओ, क्या-क्या हो रहा है।

Lok Sabha Elections: राज्यसभा जा सकती हैं सोनिया गांधी, रायबरेली से प्रियंका वाड्रा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव?

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर शिवसेना का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भ्रष्ट नेताओं को पहले बीजेपी में शामिल करो और फिर उन्हें विधायक और सांसद बनाओ। यही मोदी की गारंटी है। उद्धव ठाकरे ने यह बयान अशोक चव्हाण के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।