पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज 7 जुलाई को दूसरी शादी रचा ली है। उनकी होने वाली पत्नी का नाम डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) है। 48 वर्षीय मान 32 वर्षीय डॉ गुरप्रीत कौर के साथ अपने आधिकारिक आवास पर करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए।
शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में हुईं। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर (Inderpreet Kaur) से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।
पहली पत्नी से भगवंत मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही रहते हैं। मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों बच्चे पंजाब आए थे। केजरीवाल के अलावा भगवंत मान की शादी में 20 से 25 खास मेहमानों के शामिल होने की खबर है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं।
- पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। हालांकि वह पंजाब के राजपुरा में रहती हैं।
- कौर धर्म से सिख हैं और उनके पिता एक किसान हैं।
- रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों परिवार सालों से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए थे।
- सूत्रों का कहना है कि दुल्हन को मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने चुना है।
- कौर कथित तौर पर मुलाना मेडिकल कॉलेज की पूर्व छात्र हैं और वह पढ़ाई में काफी तेज बताई जाती हैं।
- कौर को भगवंत मान के परिवार के साथ उनके शपथ ग्रहण सहित कई अन्य मौकों पर देखा गया था।
- 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने मान के लिए प्रचार भी किया था।
- सीएम बनने के बाद भगवंत मान की मां और उनकी बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की की।
- दोनों ही परिवार ने शादी को काफी सीक्रेट रखा था। खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले पता चला।