Bharat Jodo Yatra: 'जीसस हैं असली भगवान', तमिलनाडु के पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत पर BJP ने साधा निशाना

Bharat Jodo Yatra: BJP के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला समेत कई BJP नेताओं ने उस क्लिप को शेयर किया, जहां पादरी राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यीशु कौन थे

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
तमिलनाडु के पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत पर BJP ने साधा निशाना

कांग्रेस (Congress) के 'भारत जोड़ो' (Bharat Jodo Yatra) अभियान के जरिए BJP को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुकाबला करने का एक और मुद्दा मिल गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। ये वीडियो राहुल गांधी और जॉर्ज पोन्नियाह (George Ponniah) के बीच बातचीत का है। पोन्नियाह तमिलनाडु की कन्याकुमारी में एक पादरी हैं। वीडियो में पादरी जीसस को 'असली भगवान' कहते नजर आ रहे हैं।"

पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला समेत कई BJP नेताओं ने उस क्लिप को शेयर किया, जहां पादरी राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यीशु कौन थे। पादरी कहते हैं, "यीशु ही असली ईश्वर हैं, जो बाकी शक्तियों के विपरीत मानव रूप में खुद को प्रकट करता है।"

शहजाद पूनावाला ने इसे 'भारत जोड़ो के साथ भारत तोड़ो' बताते हुए, कांग्रेस पर हमला किया। राहुल गांधी ने उनसे सवाल किया था कि क्या ईसा मसीह भगवान का एक रूप है या वह स्वयं भगवान हैं? इस पर उन्होंने ये जवाब दिया था।


वीडियो में कई लोग राहुल गांधी के सवाल का जवाब देते हुए दिख रहे हैं। उनके दाईं ओर बैठे एक व्यक्ति का दावा है कि यीशु खुद भगवान भी हैं और भगवान के बेटे भी हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बीजेपी की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “यह पूरी तरह से फर्जी वीडियो है। यह सब सिर्फ बीजेपी का प्रोपेगैंडा है। हम भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। बीजेपी बांटने में लगी है, जबकि कांग्रेस एकजुट करने में। बीजेपी भारत की विविधता को नकारती है, जबकि कांग्रेस भारत को एकजुट करती है।"

पादरी जॉर्ज पोन्नैया जननायगा क्रिस्टवा पेरवई के सदस्य हैं, जो कि कन्याकुमारी में स्थित एक तमिलनाडु स्थित NGO है। ये अक्सर अपनी विवादास्पद बयानबाजी के लिए जाना जाता है।

'मैंने अपना फैसला कर लिया...', कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

विवादों से इसका पुराना नाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके एक विवादित भाषण के बाद सुर्खियों में आए, जिसके बाद तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में उनके खिलाफ 30 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने के लिए पादरी को सार्वजनिक माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की हैं। ये एक देशव्यापी पदयात्रा है। 150 दिनों में 12 राज्यों से होते हुए लगभग 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा बुधवार को कन्याकुमारी में शुरू हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।