Bihar Bandh: पप्पू यादव के बिहार बंद में समर्थकों का हंगामा, कहा – 'सरकार का राम नाम सत्य करना है'

Pappu Yadav Bihar Bandh: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों बिहार बंद में हिस्सा लिया। यादव ने BPSC परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन किया। सांसद प्रदर्शन के दौरान गुलाब का फूल लेकर मौजूद थे। वो सबको गुलाब दे रहे थे और कह रहे थे हमें ‘सरकार का राम नाम सत्य करना है’

अपडेटेड Jan 12, 2025 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Bandh: सासंद पप्पू यादव के आह्वान पर आज बिहार बंद का असर कई जिलों में दिखाई दिया।

बिहार के कटिहार में बीपीएससी 70वीं PT परीक्षा रद्द करने की मांग चल रही है। इसे लेकर  पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन किया। जिसका असर पटना, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा , कटिहार समेत कई जिलों में देखने को मिला। पटना में सुबह 10 बजे के करीब अशोक राजपथ पर छात्र युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने BPSC री-एग्जाम को लेकर प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगह से बंद समर्थक डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़े। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने जबरन दुकानें बंद कराई। मेट्रो के निर्माण में लगी हाईवा में भी तोड़फोड़ की गई।

पप्पू यादव भी अपने आवास से निकले और पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से डाक बंगला चौराह पहुंचे। सांसद ने विरोध प्रदर्शन में गुलाब का फूल लेकर प्रदर्शन किया। जब उनसे पूछा गया कि विरोध प्रदर्शन में गुलाब लेकर और बांटकर वह क्या संदेश देना चाहते हैं, तो पप्पू यादव ने कहा कि "सरकार का राम-राम सत्य करना है। हम उन लोगों का अंत करना चाहते हैं जो छात्रों के खिलाफ हैं।"

बिहार के लोग सड़कों पर हैं – पप्पू यादव


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के लोग सड़कों पर हैं। छात्र सड़कों धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हर कोई बिहार बंद का समर्थन कर रहा है। कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें दिख रहा है पप्पू यादव के समर्थक सड़क जाम किए हुए हैं। टायर जला रहे हैं। इसके साथ ही बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। कटिहार के शहीद चौक पर युवा शक्ति के बैनर तले पप्पू यादव के समर्थक सड़क पर उतर आए। उन्होंने यातायात रोक दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं बंद के दौरान पटना में कई जगह उपद्रव भी देखने को मिला। एक ट्रक का शीशा तोड़ दिया गया। पटना में कई जगह प्रदर्शनकारी दुकानों के शटर पर डंडे बरसाते हुए उन्हें जबरदस्ती बंद करवाते हुए नजर आए।

मांगें पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पप्पू यादव के प्रतिनिधि वकील दास और नैयर खान ने कहा कि यह बंद BPSC छात्रों के समर्थन में है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और भी उग्र आंदोलन होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को उनकी बात सुननी होगी। वकील दास और नैयर खान ने कहा कि वे छात्रों के साथ हैं और उनकी मांगें पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

Delhi BJP Second List: करावल नगर से कपिल मिश्रा उम्मीदवार, BJP ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।