बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने पार्टी के कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे। साथ ही उन्हें अपने से बड़े लोगों को खुद का पांव छूने से मना करने और इसकी जगह प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को बढ़ावा देने को कहा गया।
