Get App

Bihar: 'नमस्ते, आदाब को दें बढ़ावा', डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने RJD के मंत्रियों के लिए जारी किए 6 जरूरी निर्देश

बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने पार्टी के कोटे के सभी मंत्रियों को 6 जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2022 पर 8:30 PM
Bihar: 'नमस्ते, आदाब को दें बढ़ावा', डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने RJD के मंत्रियों के लिए जारी किए 6 जरूरी निर्देश
RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे

बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने पार्टी के कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे। साथ ही उन्हें अपने से बड़े लोगों को खुद का पांव छूने से मना करने और इसकी जगह प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को बढ़ावा देने को कहा गया।

तेजस्वी यादव ने इसके अलावा अपने मंत्रियों से यह भी अपील किया वह गुलदस्ते या फुलों के गुच्छों की जगह भेंट के रूप में किताब या कलम देने को बढ़ावा दे। RJD के कोटे से बने मंत्रियों को तेजस्वी यादव ने कुल 6 निर्देश जारी किए, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं

1. सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे।

2. राष्ट्रीय जनता दल के मंत्री उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, 3D समर्थक या किसी समर्थक किसी भी अन्य व्यक्ति को पांव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन के लिए अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे।

3. सभी मंत्रियों से आग्रह है कि उनका सभी के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार हो तथा बातचीत सकारात्मक रहे। सादगी से पेश आते हुए सभी जनता दल जाति/धर्म के गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को अविलंब प्राथमिक रीदेंगे। आधार पर मदद करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें