बिहार की राजनीति में आज यानी मंगलवार का दिन काफी अहम है। सभी की निगाहें आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा अपने-अपने विधायकों की बुलाई गई बैठकों पर है, जिससे राज्य में राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बड़ी खबर यह है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस भी शामिल होगी।
