Bihar Politics: बिहार NDA में सब कुछ ठीक नहीं!आनंद मोहन के बेटे चेतन ने चिराग पासवान पर उठाए गंभीर सवाल

Bihar Politics: बिहार एनडीए में सब कुछ सही नहीं लग रहा है। वजह है आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद का फेसबुक पर शेयर किया गया वह पोस्ट जिसमें आनंद ने चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुछा है कि, चिराग पासवान क्लियर करें NDA में हैं कि नहीं। साथ ही आनंद ने चिराग और प्रशांत किशोर के बीच रिश्तों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 5:57 PM
Story continues below Advertisement
चेतन आनंद ने लगाए चिराग पासवान पर गंभीर आरोप

Bihar Political News: 23 नवंबर को बिहार उपचुनाव में एनडीए को बहुत बड़ी सफलता मिली हो लेकिन इस चुनाव ने प्रदेश में एनडीए गठबंधन के बीच आपसी मतभेद को सामने ला दिया है। पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के बेटे और शिवहर से विधायक चेतन आनंद ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने जहां चिराग पासवान से बिहार एनडीए में होने को लेकर सवाल पूछे है तो वहीं जन सुराज और प्रशांत किशोर के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

दरअसल शिवहर से विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद बिहार एनडीए में आपसी मतभेद सामने आ गए हैं। पोस्ट में चेतन आनंद ने लिखा है,"सच में अब वह समय आ गया है कि चिराग जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो NDAमें हैं भी या नहीं?" इसके साथ ही विधायक ने जीतन राम माझी की सीट इमामगंज को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

फेसबुक पर पोस्ट कर चेतन आनंद ने चिराग पर लगाए गंभीर आरोप


फेसबुक पर अपने पोस्ट में चेतन आनंद ने कई आरोप लगाए हैं। चेतन ने पोस्ट में लिखा है ,"मांझी जी द्वारा खाली nda की सिर्फ एक सीट थी, 'इमामगंज'। जहां nda की सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा फंसी थी। जहां दीपा मांझी जी के सामने कोई जितेंद्र पासवान खड़े थे। और वह 37हज़ार वोट ले आते हैं ! यह बताता है कि या तो आप इसलिए नहीं गए कि आप वहां वोट ट्रांसफर नहीं करा सकते थे, या आप जीतन राम मांझी जी को उनके घर में उन्हें नीचा दिखाना चाहते थे, या फिर जनस्वराज से अंदर खाने आपकी कोई 'डील' थी!"

इसके साथ ही शिवहर विधायक ने चिराग पासवन के लोकसभा चुनाव में शिवहर में चुनावी रैली ना करने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। आनंद ने पूछा है,"गत संसदीय चुनाव में आप तीन- तीन बार शिवहर का कार्यक्रम लगवाकर, हेलीपैड बनवा कर नहीं आते हैं। ऐसा कर आप क्या संदेश दे रहे थे! क्या हाजीपुर में राजपूतों ने आपको वोट नहीं किया? आप बार - बार बुलाने पर भी इमामगंज नहीं आते हैं, क्यों? क्या दीपा मांझी दलित नहीं हैं, या भविष्य में आपको मांझी वोट नहीं चाहिए।"

आनंद मोहन भी लगा चुके हैं चिराग पर आरोप

बिहार के समस्तीपुर में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक दिन पहले ही चिराग पर गंभीर आरोप लगाए थे। आनंद मोहन ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए इमामगंज सीट पर पासवान समाज के उम्मीदवार के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। आनंद मोहन ने इसके साथ ही 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की वापसी और महागठबंधन की हार के दावे किए हैं।

आपको बताते चले कि 23नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही बिहार के 4 सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिसमें एनडीए ने चारों सीटों पर कब्जा किया है।

ये भी पढ़ें: 'चुन चुनकर मारा जा रहा...', बांग्लादेशी हिंदुओं के अत्याचार पर बोले राजा भैया, कहा- 'पूरे विश्व के हिन्दू रक्षा के लिए आएं आगे'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।