Bihar Politics: महागठबंधन का 24 अगस्त को होगा फ्लोर टेस्ट, नीतीश और तेजस्वी ने कैबिनेट विस्तार पर किया विचार, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

BJP छोड़ कर विरोधी खेमे में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों की तरफ से नीतीश की सराहना की जा रही है। नीतीश कुमार ने राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ टेलीफोन पर भी बात की थी

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
नीतीश और तेजस्वी ने कैबिनेट विस्तार पर किया विचार

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ, अब बिहार में कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) पर सभी की निगाहें हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि नए मंत्रिमंडल को लेकर एक सैद्धांतिक समझौता हो गया है, जिसमें नीतीश कुमार की JDU, RJD और कांग्रेस से 35 या उससे ज्यादा सदस्य होने की संभावना है।

BJP  छोड़ कर विरोधी खेमे में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों की तरफ से नीतीश की सराहना की जा रही है। नीतीश कुमार ने राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ टेलीफोन पर भी बात की थी।

सत्ता बंटवारे के फार्मूले की व्यापक रूपरेखा के अनुसार, RJD के पास सबसे अधिक संख्या में मंत्री होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पास विधायकों की संख्या ज्यादा है।


PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि JDU के पास करीब 13 मंत्री होंगे, जबकि RJD के 16 मंत्री होंगे। इसने आगे कहा कि कांग्रेस को चार पद दिए जाएंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की HAM के पास कैबिनेट में एक सदस्य होगा।

इस बीच, सूत्रों ने कहा कि बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्त को होगा, जिसमें 24 अगस्त को शक्ति परीक्षण होगा, जब एक नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा। विधान परिषद की कार्यवाही 25 अगस्त के लिए बुलाई गई है।

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार के सत्ता उलटफेर का राज्यसभा में BJP पर क्या होगा असर?

सूत्रों ने News18 को यह भी बताया कि बिहार के स्पीकर ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था और उन्हें पहले ही अविश्वास प्रस्ताव भेजा जा चुका था।

कहा जाता है कि कांग्रेस को छोड़कर गठबंधन सहयोगियों के बीच नामों पर आम सहमति बन गई है, जिसे दिल्ली में पार्टी आलाकमान की तरफ से अप्रूव किया जाना है।

JDU के पिछले कैबिनेट से अपने कई मंत्रियों को बहाल करने की संभावना है, जिसे मंगलवार रात मुख्य सचिव की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के जरिए भंग कर दिया गया था।

PTI के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि सैद्धांतिक रूप से भाजपा के विभागों को राजद को सौंपने का मतलब है कि उसे स्वास्थ्य और सड़क निर्माण विभाग जैसे कुछ महत्वपूर्ण विभाग मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।