Get App

Bihar Politics: मैंने फ्लाइट में बिहार के उद्योग मंत्री के तौर पर किया टेक ऑफ, लैंड करने पर पता चला सरकार ही बदल गई: शाहनवाज हुसैन

Bihar Politics: बिहार में जिस वक्त सत्ता परिवर्तन हो रहा था, उस वक्त BJP नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) बिहार के उद्योग मंत्री के तौर पर दिल्ली में बिहार के Investment Promotion Office का उद्घाटन कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 4:01 PM
Bihar Politics: मैंने फ्लाइट में बिहार के उद्योग मंत्री के तौर पर किया टेक ऑफ, लैंड करने पर पता चला सरकार ही बदल गई: शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार के फैसले को विश्वासघात करार दिया

Bihar Politics: बिहार (Bihar) में महज एक दिन में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने सत्ता के साथी बदल दिए। बुधवार को राजभवन में JDU नेता नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और उनके साथ RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मंगलवार को जिस वक्त ये सब हो रहा था, उस वक्त बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) बिहार के उद्योग मंत्री (Minister of industries of Bihar) के तौर पर दिल्ली में बिहार के Investment Promotion Office का उद्घाटन कर रहे थे।

गौर करने वाली बात ये है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस समय वह बिहार में निवेश लाने के लिए इस प्रमोशन ऑफिस का उद्घाटन कर रहे थे, ठीक उसी समय उनकी कर्सी उनसे छीनी जा रही थी।

जब कार्यक्रम में मीडिया ने उनसे सत्ता के उलटफेर के बारे में पूछा, तो उन्‍होंने यह कहते हुए बात टालने की कोशिश की कि उन्‍हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। शाहनवाज ने कहा कि मैं फ्लाइट से पटना रवाना हो रहा हूं।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "मैं 3 बजे की फ्लाइट से पटना रवाना हो रहा हूं। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हम दिन रात मेहनत करके उद्योग को पटरी पर लाए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि उद्योग पटरी पर रहेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें