Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) को अब बहुत ही कम समय बचा है। ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। गुरुवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का आधिकारिक चुनावी कैंपेन लॉन्च (Election Campaign) किया। ये चुनावी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुरू किया गया है। इस कैंपेन की थीम है- 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।'
