BJP नेता राजीव चंद्रशेखर ने अपने ही चैनल को सिखाया सबक, प्रोग्राम में महाकुंभ को लेकर की गई थी टिप्पणी

एक फेसबुक पोस्ट में चंद्रशेखर ने चैनल के शीर्ष अधिकारियों को याद दिलाया कि “हर हिंदू के लिए आस्था महत्वपूर्ण है।” Asianet News ने 1 मार्च को प्रसारित वीकली प्रोग्राम कवर स्टोरी के लेटेस्ट एपिसोड में कुंभ में भाग लेने वाले और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने वाले केरल के लोगों पर कटाक्ष किया था

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
BJP नेता राजीव चंद्रशेखर ने अपने ही चैनल को सिखाया सबक

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने ही मलयाल टीवी चैनल Asianet News पर ही सवाल उठा दिए हैं। चैनल पर महाकुंभी को लेकर एक कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों के खिलाफ नेता ने आवाज उठाई। मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में चंद्रशेखर ने चैनल के शीर्ष अधिकारियों को याद दिलाया कि “हर हिंदू के लिए आस्था महत्वपूर्ण है।” Asianet News ने 1 मार्च को प्रसारित वीकली प्रोग्राम कवर स्टोरी के लेटेस्ट एपिसोड में कुंभ में भाग लेने वाले और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने वाले केरल के लोगों पर कटाक्ष किया था।

इसमें कहा गया, "केरल से सैकड़ों लोगों ने गंगा स्नान में हिस्सा लिया। हिंदू भावनाएं, रीति-रिवाजों में रुचि और कुंभ मेला स्नान, जो अब तक प्रचलित नहीं थे, एक ऐसे राज्य में उभरे हैं, जहां CPI(M) शासन कर रही है। यहां तक ​​कि जब केरल 100 प्रतिशत साक्षर होने का दावा कर रहा है, तब भी कुंभ मेला स्नान और BJP को खुश करना बहुत से केरलवासियों के लिए पसंदीदा विषय हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्नान की तस्वीरों को दिखाते हुए इसमें कहा गया, "अच्छा विज्ञापन, अच्छा व्यवसाय और अच्छा पीआर। जब सब एक साथ आए, तो कुंभ मेला केरल में भी पसंदीदा बन गया।"


एक फेसबुक पोस्ट में चंद्रशेखर ने कहा कि कई मलयाली लोगों ने उन्हें मैसेज भेजकर कहा कि इस प्रोग्राम से उन्हें ठेस पहुंची है।

उन्होंने लिखा, "उन्हें लगा कि यह कार्यक्रम कुंभ मेले का मजाक उड़ा रहा है। मेरा परिवार महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं में से एक था। मैंने एशियानेट न्यूज के शीर्ष अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया है। मैंने उनसे कहा है कि इस तरह के आयोजन के बारे में ऐसी लापरवाह, व्यंग्यात्मक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। किसी भी धर्म की तरह, हर हिंदू के लिए आस्था महत्वपूर्ण है। हम, केरल सहित पूरे देश के करोड़ों हिंदू चाहते हैं कि इसका सम्मान किया जाए।"

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने सोमवार को कार्यक्रम की आलोचना की थी।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "मलयालम मीडिया को भी वह फंडिंग मिल रही है, जिसका जिक्र डोनाल्ड ट्रंप ने किया था और सोरोस फंडिंग भी। मक्का में हज के लिए जाने वाले हाजियों की गिनती नहीं की जा रही है। चिंता कुंभ मेले में स्नान के लिए जाने वाले लोगों की संख्या को लेकर है। ये पहले दर्जे के शहरी नक्सली हैं, जिनके समर्थन के लिए जिहादी पैसा है।"

केरल में BJP ने अतीत में कई मौकों पर एशियानेट न्यूज के साथ टकराव मोल लिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि चंद्रशेखर ने 2006 में एशियानेट, एशियानेट न्यूज और एशियानेट प्लस चैनलों में हिस्सेदारी हासिल की और उसके बाद भी टकराव देखने को मिला।

56 घाव, घायल पर किया पेशाब! बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या पर धनंजय मुंडे को क्यों देना पड़ा इस्तीफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।