आज सुबह दिल्ली में कैबिनेट की अहम बैठक चल रही थी। बैठक के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैबिनेट ने महंगाई भत्ता में 5 फीसदी बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है।
