चांद पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग (Soft Landing) के बाद से ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। दोनों की पार्टियां अपने-अपने कार्यकाल के दौरान ISRO के ज्यादा तकनीकि विकास दावा कर रही हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के एक बयान ने सबका ध्यान खींचा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना करने वाले को श्रेय दिया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान की परिकल्पना बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधान मंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की थी।
