फिर चर्चाओं में आया कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बैग, कल फिलिस्तीन तो आज बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए उठाई आवाज

वायनाड सांसद कल संसद में जो बैग लेकर आई थीं, उस पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। इसमें फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का प्रतीक तरबूज भी दिखाया गया है। प्रियंका पिछले साल अक्टूबर में हमास के हमलों के बाद फिलिस्तीन के खिलाफ इजरायल के हमले के खिलाफ मुखर रही हैं

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 12:56 PM
Story continues below Advertisement
फिर चर्चाओं में आया कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बैग, कल फिलिस्तीन तो आज बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए उठाई आवाज

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कल यानी सोमवार को संसद में फिलिस्तीन लिखा हुआ बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर बीजेपी ने उन्हें घेरा और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ भी आवाज उठाने की बात कही। अब इसके एक दिन बाद प्रियंका गांधी एक और नया बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर लिखा था, "बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों।"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने "फिलिस्तीन" लिखे बैग को लेकर उनके खिलाफ बीजेपी के विरोध को "पितृसत्ता" बताया है। उस बैग के बारे में पूछे जाने के बाद जिस पर कल संसद में भारी हंगामा हुआ, उन्होंने मीडिया से कहा, "अब मैं कौन से कपड़े पहनूंगी यह कौन तय करेगा? यह कौन तय करेगा? यह विशिष्ट पितृसत्ता है कि आप यह भी तय करते हैं कि महिलाएं क्या पहनेंगी। मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं जो चाहूंगी वही पहनूंगी।"

उन्होंने कहा, "मैंने कई बार कहा है कि इस बारे में मेरा क्या मानना है। अगर आप मेरे ट्विटर हैंडल को देखें तो मेरी सारी टिप्पणियां वहीं हैं।"


फिलिस्तीन वाले बैग पर हुआ बवाल

वायनाड सांसद कल संसद में जो बैग लेकर आई थीं, उस पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। इसमें फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का प्रतीक तरबूज भी दिखाया गया है। प्रियंका पिछले साल अक्टूबर में हमास के हमलों के बाद फिलिस्तीन के खिलाफ इजरायल के हमले के खिलाफ मुखर रही हैं।

वहीं आज आज कंधे पर 'बांग्लादेश' बैग लटकाए प्रियंका गांधी मंगलवार को संसद परिसर में बांग्लादेश में हिंदुओं और ईसाइयों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस सांसदों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करती नजर आईं।

संसद में बांग्लादेश पर बोलीं प्रियंका गांधी

अपने पहले संसद सत्र में भाग ले रहीं प्रियंका गांधी ने सोमवार (16 दिसंबर) को लोकसभा सत्र के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ भी आवाज उठाई।

शून्यकाल के दौरान बोलते हुए उन्होंने इन हमलों से पीड़ित लोगों के लिए सरकार से समर्थन का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और ईसाइयों दोनों पर अत्याचार का मुद्दा उठाना चाहिए। इसे बांग्लादेश सरकार के साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए और उन लोगों का समर्थन करना चाहिए, जो दर्द में हैं।”

कांग्रेस सांसद के बैग पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई और बीजेपी सांसदों के एक वर्ग ने आलोचना की। बीजेपी से राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने न्यूज एजेंसी IANS से कहा, "लोग खबरों के लिए ऐसी चीजें करते हैं। जब उन्हें लोगों ने खारिज कर दिया है, तो वे ऐसी हरकतें करते हैं।"

'कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है' संसद में 'फिलिस्तीन' का बैग लेकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, BJP बोली- ये राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।