Get App

Congress President Election: भले ही चुनाव हार जाएं शशि थरूर, लेकिन उनके कई विचारों को मानने से खड़गे का नेतृत्व हो सकता है और मजबूत

Congress President Election: शशि थरूर ने सोमवार को मतदान शुरू होने के बाद एक ट्वीट में कहा, "हम कुछ लड़ाइयां इसलिए लड़ते हैं, ताकि इतिहास याद रख सके कि वर्तमान चुप नहीं था"

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 5:58 PM
Congress President Election: भले ही चुनाव हार जाएं शशि थरूर, लेकिन उनके कई विचारों को मानने से खड़गे का नेतृत्व हो सकता है और मजबूत
शशि थरूर के कई विचारों को मानने से खड़गे का नेतृत्व हो सकता है और मजबूत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) के लिए मतदान खत्म हो चुका है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) की किस्मत का फैसला अब 19 अक्टूबर को होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे से दो हफ्ते पहले जब पूछा गया कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव जीत जाते हैं, तो उनकी क्या योजना होगी, इस पर उन्होंने कहा, "बकरीद में बचेंगे, तो मुहर्रम पर नाचेंगे, पहले मुझे जीताओ तो सही।"

इसके उलट उनके सामने मैदान में उतरे शशि थरूर ने चुनाव के लिए अपना एक बड़ा घोषणा पत्र जारी किया था। इसे लेकर कई मौकों पर खड़गे से भी उनकी योजनाओं के बारे में सवाल पूछे गए थे।

हालांकि, खड़गे ने बाद में कहा कि कांग्रेस की 'उदयपुर घोषणा' को लागू करने के लिए उनके पास एक "एक सूत्री" एजेंडा है। इसने थरूर खेमे में कई लोगों को चौंका दिया कि क्या उदयपुर घोषणा को लागू करना कभी एक ऑप्शन था।

थरूर ने सोमवार को मतदान शुरू होने के बाद एक ट्वीट में कहा, "हम कुछ लड़ाइयां इसलिए लड़ते हैं, ताकि इतिहास याद रख सके कि वर्तमान चुप नहीं था।" उनके इस ट्वीट से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि भले ही वोटिंग गुप्त बैलेट पेपर के जरिए हो रही हो, लेकिन बुधवार को नतीजे आने पर वह चुनाव हार सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें